न्यूज़लिंक हिंदी। पिता और बेटे का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। इसलिए बढ़ते उम्र के साथ एक पिता को अपने बेटे का दोस्त बनने के साथ चीयर लीडर और सपोर्ट सिस्टम भी बनना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार बाप-बेटे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी।
जहां अभिषेक के करियर के लो फेस में अमिताभ बच्चन उनके दोस्त और सपोर्ट सिस्टम में खड़े रहें, वहीं आज फिल्म ‘घूमर’ की सफलता पर उनकी पीठ थपथपा रहे हैं। रविवार को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बेटे अभिषेक बच्चन के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि अभिषेक, तुम्हारे लिए मेरी प्रार्थनाएं, प्रशंसा और प्यार.. मुझे तुम पर गर्व है.. तुम यह डिजर्व करते हो .. सिर्फ यही नहीं, बल्कि कई और पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर…
T 4911 – Abhishek .. my love and many more such awards .. yes recognition matters .. but for me you always matter .. because you are always the best !! https://t.co/hFOyoEshB1
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 4, 2024
बिग बी ने शेयर किया वीडियो
बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरा प्यार और ऐसे कई अवॉर्ड्स, हां मान्यता मायने रखती है लेकिन मेरे लिए हमेशा तुम मायने रखते हो क्योंकि तुम हमेशा बेस्ट हो।
ये भी पढ़े: ‘राजनीति से संन्यास और झारखंड छोड़ दूंगा…’, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को दी चुनौती
अभिषेक ने किया रिप्लाई
पापा अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट किया था। अभिषेक ने पोस्ट पर स्माइली और हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट की थी। घूमर की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर, अंगद बेदी और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

