न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। बरसाना की पहाड़ी पर बने विश्व प्रसिद्ध राधा रानी जी के मंदिर की आपता घंटी अचानक रात को बज उठी। घंटी बजते ही बरसाना के लोग मंदिर की ओर दौड पडे। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस भी जा पहुंची, लोग मंदिर पर पहुंचे तो अचंभित रह गये।
यहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं था और सब सुरक्षित थे। मंदिर की यह घंटी आपात स्थिति में ही बजाई जाती है और यह बेहद पुरानी परंपरा है। श्रीराधारानी की सेवा पूजा को लेकर हुए दो भाइयों में विवाद बुधवार को फिर विवाद हो गया। मंदिर सेवा का विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने आपात घंटी बजा दी। दोनों भाईयों के झगडे को शांत न होते देख पुलिस दोनों पक्षियों को थाने ले आई।
यह भी पढ़े: मथुरा के मंदिरों, आश्रम और मठों पर नगर निगम ने लगा दिया ज्यादा टैक्स, CM योगी से हुई शिकायत तो जागे अधिकारी
जहां वार्तालाप कर समझौता कराने की बात चल रही है। 13 दिवसीय सेवा को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ था और समाज के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर मंदिर की गरिमा को देखते हुए विवाद को शांत कर दिया था। लेकिन बुधवार को पुनः सेवा लेने के लिए शयन आरती के बाद हंगामा शुरू कर दिया और मंदिर की आपात घंटी आधे घंटे तक बजाती रही। रात्रि में घंटी बजते ही कस्बा के लोग एवं पुलिस किसी अनहोनी की शंका समझ मन्दिर पहुंच गई।
यह भी पढ़े: UP Rainy Weather: लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, बरेली की रात रही सबसे ठंडी
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाण ने बताया श्रीराधारानी मंदिर की गरिमा को देखते हुए मंदिर में पुलिस तैनात कर दी गई है। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या न हो इसके लिए दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है। विवाद बडने की स्थिति में दोनों पक्षियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

