न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के लिए आज सतना पहुंचे हैं। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा- कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा..
राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में चर्चा है। अब सबके विकास का समय आया है। एमपी में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। मोदी घर देने की गांरटी देता है। एमपी के हर एक काम में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटकाती थी और कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।
पीएम मोदी ने कहा..
आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गयी है। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां-वहां तबाही लेकर आई है।अगर आपने कांग्रेस को वोट किया तो केंद्र से मिलने वाली सभी मदद बंद कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही लेकिन मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है।
ये भी पढ़ें : Kanpur Vedio : DAV कॉलेज के बाहर ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, एसीपी कोतवाली को धक्का देकर जमीन पर गिराया
उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा होती है। हर तरफ खुशी की लहर है। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का सवाल तो पैदा ही नहीं होता।

