न्यूज़लिंक हिंदी। ओरी अवात्रामणि का नाम अक्सर गूगल किया जाता है। उनके सेलिब्रिटी के साथ फोटोज तो हर दूसरे दिन देखने को मिलते हैं। स्टार किड्स की पार्टी में आपने कई बार औरी को देखा होगा। खासकर वह स्टार किड्स के साथ नजर आते है। अनन्या पांडे हो या जान्हवी कपूर सभी एक्ट्रेस औरी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ भी देखा गया है। लेकिन वो क्या काम करते हैं ये जानने की उत्सुकता सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बढ़ती जा रही है। तो आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं सोशलाइट ओरी अवात्रामणि?
कौन है Orry?
ऑरी का पूरा नाम है ओरहान अवतरमणि। इनके माता-पिता के नाम के अलावा कोई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। इंटरनेट खंगालने पर पता चला कि इनकी स्कूल पढ़ाई-लिखाई हुई है तमिल नाडु के कोडैकनाल इंटनेशनल स्कूल से। इस स्कूल की सलाना ट्यूशन फीस सवा 12 लाख से शुरू होती है। और क्लास के साथ फीस भी बढ़ती है। जो बच्चे यहां से 12वीं पास करते हैं, उन्हें साढ़े 15 लाख रुपए की फीस भरनी पड़ती है। सनद रहे कि ये सिर्फ ट्यूशन फीस। अन्य खर्चे तो पूछिए मत। खैर, इस स्कूल की फीस जानकर ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि ऑरी आर्थिक रूप से मजबूत परिवार से आते हैं। इनकी आगे की पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हुई। ये हमें कैसे पता? इन्होंने 2016 में सारा अली खान के साथ ग्रैजुएशन वाले दिन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। एक इंटरव्यू में ऑरी ने ये भी बताया कि उन्होंने न्यू यॉर्क के चर्चित पार्सन्स स्कूल ऑफ डिज़ाइन (Parsons School of Design) से भी पढ़ाई की है।
ये भी पढ़े : Winter: सर्दियों में इम्युनिटी का खास ध्यान रखता हैं ‘पिस्ता’,आइए जानते हैं, पिस्ता खाने के फायदे
क्या करते हैं Orry?
कॉस्मोपॉलिटन के साथ एक इंटरव्यू में ऑरी से पूछा गया कि वो करते क्या हैं। खाली पार्टी ही करते हैं या 9 टु 5 वाली कोई जॉब करते हैं। इसके जवाब में ऑरी ने जो कहा – ”मैं आपको बताता हूं, मैंने अपने पहले जॉब इंटरव्यू में क्या कहा था। वो आज भी मेरी बॉस हैं। मैंने उनसे कहा, आपको पता है मैम, मैं बड़ा होकर एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहता था। मगर मैं आज मैं क्या हूं? मैं एक सिंगर हूं, सॉन्गराइटर हूं, फैशन डिज़ाइनर हूं, क्रिएटिव डायरेक्टर हूं, स्टाइलिस्ट हूं, एग्ज़ीक्यूटिव असिस्टेंट हूं, और कभी-कभी फुटबॉल प्लेयर भी। मुझे लगता है कि ये लाइफ सपने देखने के लिए है। सपने देखिए। अपने सपनों को पंख लगाइए। और कोई मौका मत छोड़िए। मैंने उनकी आंखों में देखा और कहा, मैं उस किस्म का इंसान हूं, जिससे आप कुछ पेंट करने को कहेंगी, तो मैं आपका पूरा घर रंग दूंगा।”
Orry सभी स्टार किड्स के दोस्त कैसे हैं?
ऑरी तकरीबन सभी स्टारकिड्स के साथ चिल करते हुए दिख जाएंगे। सारा अली खान से दोस्ती की वजह तो हमने जान ली। दोनों सेम यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. साथ में ग्रैजुएट हुए. मगर ये आदमी जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, निसा देवगन, आर्यन खान, सुहाना खान, अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ को कैसे जानता है। कॉस्मोपॉलिटन वाले इंटरव्यू में भी ऑरी से ये पूछा गया। इस पर ऑरी का कहना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में सबके साथ दोस्त नहीं हैं।
ये भी पढ़े : Diwali 2023: दिख जाएं अगर ये जीव, तो शुभ हो जायेंगी आपकी दिवाली
जानें ओरी का अंबानी कनेक्शन
ओरी खुद को एक सोशल एक्टिविस्ट (सामाजिक कार्यकर्ता) मानते हैं। फिलहाल वो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में बतौर स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल के तहत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारतीय फैशन उद्योग (हाल ही में लांच हुआ मेगा शॉपिंग सेंटर ‘जियो प्लाजा’) को आगे बढ़ाने की योजना पर ओरी काम कर रहे थे। ऐसे में उनका ईशा अंबानी से कनेक्शन होना लाजमी है। कई बार ओरी को ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्पॉट किया गया है।
जानिए औरी की लोकप्रियता
बता दें कि औरी सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं। वह हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर है। उन्हें कार्दशियन सिस्टर्स के साथ भी देखा गया है। औरी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पार्टी की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया करते हैं। अपने बारे में बात करते हुए ओरी ने कहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को नहीं जानते। वो जिनके साथ फोटो शेयर करते हैं, वो दुनिया के लिए सेलिब्रिटी जरूर होंगे लेकिन ओरी के लिए वो उनके कॉलेज या स्कूल फ्रेंड है. जिनके साथ समय बिताना उन्हें पसंद है। लेकिन मीडिया उनके दोस्तों में से सिर्फ स्टार किड्स को स्पॉट करती है।

