पीएम मोदी का ये दोस्त कौन मोहम्मद अशरफ आजाद, उन्हीं के फीडबैक पर पीएम मोदी ने लिया 370 पर फैसला

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू कश्मीर से निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने का फैसला संवैधानिक दायरे में हुआ है और इसे फिर से बहाल नहीं किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कश्मीर के लोग काफी खुश हैं। मुस्लिम नेता मोहम्मद अशरफ आजाद ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। मोहम्मद अशरफ आजाद पीएम नरेंद्र मोदी के मित्र हैं और कहा जाता है कि उन्हीं के फीडबैक पर पीएम मोदी ने 370 पर फैसला लिया था। आइए जानते हैं कश्मीर के मोहम्मद अशरफ आजाद कौन हैं।

मोहम्मद अशरफ आजाद आखिर कौन हैं ,

मोहम्मद अशरफ आजाद बड़गाम जिले के हकरमुल्ला गांव के रहने वाले हैं। आजाद को पीएम नरेंद्र मोदी का खास दोस्त बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 1993 में जब कश्मीर आए थे तो वो उनके घर पर रुके थे। आजद के हकरमुल्ला गांव वाले घर पर मोदी लंब समय तक रुके थे। आजाद 1992 में बीजेपी में शामिल हुए थे। उसके बाद बीजेपी का कोई भी नेता जब कश्मीर आता था तो उनसे मुलाकात जरूर करता था।

कश्मीर से एक दिन आर्टिकल 370 खत्म होगा। 1993 में उनकी पीएम मोदी के साथ मुलाकात हुई थी। इस दौरान उनके बातचीत से पीएम मोदी को एहसास हुआ था कि विशेष दर्जे का जुनून अभिजात वर्ग तक ही सीमित था। यहां की जनता बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से चिंतित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here