‘द कपिल शर्मा शो’ में ही क्यों आती है कंगना रणौत को हंसी? कॉमेडियन ने दिया दिलचस्प जवाब

'कपिल शर्मा ने अपने शो की तारीफ में कहा, 'सिर्फ कंगना ही नहीं, जो भी आता है, वह अच्छा समय बिताता है और आनंद लेता है।'

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी। कंगना रणौत अपनी रिलीज फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री अपने राजनीति बयानबाजी के कारण अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कंगना अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा रियलिटी टेलीविजन शो में नजर नहीं आती हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों में, कंगना कई मौकों पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कपिल से पूछा गया कि कंगना सिर्फ उनके शो पर ही क्यों हंसती हैं तो कॉमेडियन-अभिनेता ने अपने बड़े बयान से हर किसी को चौंका दिया।

कपिल के शो पर ही क्यों हंसती हैं कंगना? इस पर उन्होंने जवाब दिया..
कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भी हाल ही में इस बात का एहसास हुआ है। कॉमेडियन ने कहा, ‘मुझे पहले इसका एहसास नहीं था, लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया जब वह दो-तीन बार हमारे शो में आई थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे शो के अलावा किसी अन्य शो में नहीं जाती हैं।’ यही कारण है कि कंगना सिर्फ हमारे ही में हंसती हैं।

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat : PM नरेंद्र मोदी ने आदिवासी योद्धाओं को किया याद, जानिए ‘मन की बात’ में क्या-क्या बोले मोदी

अपने शो की तारीफ..
इसके बाद कपिल ने इसके पीछे की संभावित वजह बताते हुए कहा, ‘बहुत सारी चीजें हैं। बहुत सारे रियलिटी शो में जब लोग अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने जाते हैं, तो उन्हें सिर्फ दो मिनट ही बोलने का मौका मिलता है। वहीं, हम अपने शो में ऐसा माहौल बनाते हैं कि उन्हें लगे कि यह शो उनके बारे में है। इससे उन्हें सहज महसूस होता है, उन्हें बोलने का मौका भी मिलता है और हमारा शो एक हल्का-फुल्का शो है।’कपिल शर्मा ने अपने शो की तारीफ में कहा, ‘सिर्फ कंगना ही नहीं, जो भी आता है, वह अच्छा समय बिताता है और आनंद लेता है।’ जानकारी हो कि कपिल का शो पिछले कुछ महीनों से बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here