न्यूज़लिंक हिंदी, मध्यप्रदेश। भोपाल से चोरी का चौकानें वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ही इंजीनियर पति के खिलाफ चोरी की शिकायत रेलवे पुलिस से की है। इसमें कहा गया, कि पति रेल में यात्रा के दौरान तौलिये, चादर, कंबल, तकिया चुराकर घर ले आते हैं।
बताया जा रहा है, कि पति मूलरूप से कानपुर देहात के एक कस्बे के रहने वाले हैं। रेल पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर जानकारी ली है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बुधवार तक इंजीनियर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज नहीं हो सका था।
जानें पूरा मामला
आपको बता दे कि राजस्थान की रहने वाली युवती जिसका निकाह इसी जनवरी में पुखरायां निवासी युवक से हुआ था। हालांकि युवक एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और भोपाल में तैनात है। वह भोपाल में किराये पर रहता है।
पति ने कहा काम में दखल न दो
वहीं पत्नी ने रेलवे पुलिस बैरागढ़ को ऑनलाइन शिकायत में बताया कि शादी के बाद जब वह पति के साथ भोपाल में उसके किराये के मकान में रहने लगी तो एक दिन एक बड़ा बॉक्स दिखा। बॉक्स को खोला तो उसमें दक्षिण रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे सहित अन्य रेलवे के करीब 40 तौलिये, 30 चादर, छह कंबल और तकिये के खोल मिले। पति से पूछा तो कहा कि तुम उसके काम में दखल न दो।
मेरे पति इंजीनियर होकर चोरी करते है
युवती ने चोरी का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल किया है। वायरल वीडियो में कह रही है कि ‘मेरे पति इंजीनियर होकर चोरी करते हैं, यह अच्छी बात नहीं है। पति ने शासकीय संपत्ति की चोरी की, जो मुझे सहन नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने रेलवे पुलिस से शिकायत की है’।
ये भी पढ़ें:Kanpur Weather: मौसम ने ली एक बार फिर करवट, ठंडक के साथ कई जगहों पर हुई तेज बारिश
युवती ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में चोरी का सामान देख उसे गंवारा नहीं हुआ और रेलवे पुलिस से शिकायत कर सामान ले जाने को कहा था। उसे नहीं अंदाजा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा।
युवती का आरोप है कि ईद को देखते हुए सफाई के लिए बॉक्स खोला तो उसमें रेलवे का सामान मिला। पति से इस संबंध में बात की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन रेलवे को चुराए गए सामान लौटाने को राजी नहीं हुए। उल्टे धमकाने लगे कि जैसा मैं कहूं, तुम तो वैसा करो। इसलिए शिकायत की। बता दे कि पीड़िता ने कहा शिकायत करने के बाद पति ने उसे पीटा भी।
ये भी पढ़ें: Etawah: अस्पताल में तीसरी मंजिल तक युवक ले जा रहे बाइक, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

