क्या हेमंत की पत्नी कल्पना बनेंगी झारखंड की CM, झारखंड की सियासत में आज हो सकता है बड़ा ‘उलटफेर’

झारखंड के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोपहर एक बजे अपने कांके रोड स्थित सरकारी आवास पर पूछताछ के लिए समय दिया है।

0
330

न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोपहर एक बजे अपने कांके रोड स्थित सरकारी आवास पर पूछताछ के लिए समय दिया है। साथ ही आपको बता दे की 30 जनवरी दोपहर लापता होने की चर्चा के बीच 31 घंटे बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची आए। उन्होंने दो बैठकें की। शाम को CM हाउस में हेमंत ने महागठबंधन (JMM, कांग्रेस और RJD) के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद कल्पना सोरेन को गद्दी सौंपने की चर्चा तेज हो गई है।

बता दे की ताजा घटनाक्रम का केंद्र पहले दिल्ली बना, जहां ईडी सोमवार की सुबह हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। हेमंत सोरेन वहां नहीं थे। उसके बाद ऊहापोह की स्थिति ऐसी बनी कि रांची तक हड़कंप मच गया। इस बीच हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने आवास में मौजूद होकर सबको चौंकाया। बताया जाता है कि वे सड़क मार्ग से गढ़वा के रास्ते रांची आए। उत्सुकता इस बात को लेकर है कि ईडी का रुख क्या होगा? हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि वे हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़े : Pakistan: आम चुनाव से 8 दिन पहले बलूचिस्तान में जबरदस्त बम विस्फोट, बढ़ाई गयी देश में सुरक्षा व्यवस्था

ईडी उनसे राजधानी के बड़गाई इलाके की एक जमीन को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को आशंका है कि इसमें गड़बड़ी हुई है, जबकि हेमंत सोरेन ने पूछताछ में स्पष्ट किया है कि यह तथ्यहीन आरोप है।

सत्तारूढ़ दलों के ज्यादातर विधायक रांची में जमे हैं। उन्होंने एकजुटता भी प्रदर्शित की है और निर्णय लेने के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है। विधायकों से हस्ताक्षर लिए गए हैं ताकि विपरीत परिस्थितियों में अन्य विकल्पों पर निर्णय लिया जा सके। आज विधायकों को एक बार फिर 11 बजे सीएम आवास बुलाया गया है।

ये भी पढ़े : Tamil Nadu: पलानी मंदिर पिकनिक या पर्यटक स्थल नहीं, ‘ध्वजस्तंभ से आगे गैर-हिंदू नहीं जा सकते, मद्रास हाईकोर्ट का आदेश

राज्यपाल ने मुख्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों को बुलाकर यह निर्देश दिया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। 20 जनवरी को सीएम आवास के आसपास भारी संख्या में सत्तारूढ़ दल के समर्थक जमा हो गये थे। सीआरपीएफ के जवानों को लेकर भी विवाद हुआ। इसे देखते हुए आज धारा 144 लगा दी गई है। सचिव स्तर के अधिकारी प्रशांत कुमार की गृह विभाग ने प्रतिनियुक्ति की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here