Cash For Query: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, लोकसभा से पास हुआ प्रस्ताव

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट पेश कर दी। रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है।

0
696

न्यूज़लिंक हिंदी। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट पेशकी गयी थी। रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई थी। साथ ही रिपोर्ट में महुआ के खिलाफ आरोपों को गंभीर बाताया गया है और कार्रवाई की मांग की गई थी। रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए। जिसके बाद अब कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। लोकसभा में चर्चा के बाद इस संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ है।

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द
कैश फॉर क्वेश्चन मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। एनडीए की तरफ से महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने के लिए लाए गए प्रस्ताव को ध्वनमित से पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश की गई थी।

रिपोर्ट के इन पन्नों में निलंबन की सिफारिश
रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए। आइए अब आपको एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट की कॉपी के वो दो पेज दिखाते हैं जिसमें महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। एथिक्स पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘महुआ मोइत्रा ने जो गंभीर काम किए हैं उसके लिए कड़ी सजा की जरूरत है। इसलिए, समिति सिफारिश करती है कि सांसद महुआ मोइत्रा को सत्रहवीं लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए।’

ये भी पढ़े : Video: दोस्तों ने यूं बचाई दोस्त की जान, गहरी खाई में गिरने वाली थी कार, लोग बोले- ‘यमराज को भी वापस लौटना पड़ा’

पिछले महीने एथिक्स कमेटी ने भेजी थी रिपोर्ट
आपको बताते चलें कि महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट 10 नवंबर को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास भेज दी थी। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर एथिक्स कमेटी ने लगभग 500 पन्नों की अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे तमाम मतभेदों के बावजूद एथिक्स कमेटी की बैठक में 6-4 के अंतर से मंजूर कर लिया गया था।

ये भी पढ़े : NSTI कानपुर की हॉस्टल मेस में कीड़ा निकलने पर छात्रों का हंगामा, गेट पर की नारेबाजी

अब महाभारत का रण होगा: महुआ
रिपोर्ट के पेश होने के बाद महुआ मोइत्रा ने बयान दिया कि मां दुर्गा आ गई है, अब आप महाभारत का रण देखेंगे। आपको बताते चलें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनपर आरोप लगाया था। बता दें कि निशिकांत दुबे का आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थी। इस रिपोर्ट को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here