न्यूज़लिंक हिंदी। 2024 का लोकसभा चुनावी समर पास है। राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि साल 2024 में हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं। तभी इन अफवाहों ने जोर पकड़ा तो मनोज बाजपेयी ने तभी चुटकी लेली।
ये भी पढ़े: सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर, भारतीय सेना ने शुरू की कड़ी निगरानी
मनोज बाजपेयी से कई बार ये सवाल किया जा चुका है कि क्या वो राजनीति में शामिल होने जा रहे हैं। इस सवाल के जवाब से हालांकि कई बार वो अपनी दिल की बातें कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में उनके बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर वायरल हुई, तो उन्होंने रिएक्ट किया, उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं आपको…

अफवाहों की एक्टर ने दिया जवाब
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। ये बात उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यूज में शेयर भी की है। हाल ही में एक ट्वीट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि मनोज बाजपेयी पश्चिम चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हुआ तो एक्टर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए अपने एक्स पर पोस्ट साझा किया।
मनोज बाजपेयी का ट्वीट
एक्टर ने एक्स पर लिखा, ‘अच्छा ये बताए कि ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए!’ एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स एक के बाद एक कॉमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस वक्त एक्टर मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन के बाद अपनी दूसरी ओटीटी रिलीज ‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर दो दिन पहले ही ऑडियंस के सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की बैचेनी बढ़ती ही जा रही है।

