World Cup 2023 के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर करेंगे शादी? इस शख्स ने खोल दी दोनों के रिश्ते की पोल

अब हाल ही में एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक UAE के प्लेयर ने दोनों के रिश्ते को कन्फर्म किया और साथ ही दोनों की शादी पर भी जवाब दिया।

0
344

न्यूज़लिंक हिंदी। वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाले शुभमन गिल इन दिनों खूब चर्चे में चल रहे है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उन्होंने शतक लगाया था, हालांकि इस चैंपियन खिलाड़ी की उम्र अभी 23 साल ही है। लेकिन ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें और सारा तेंदुलकर के रिश्ते को लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है।

हालांकि, दोनों ने अब तक उनके रिश्ते पर कोई भी बात नहीं की है। कुछ दिनों पहले ही सारा अली खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में ये कन्फर्म किया था कि शुभमन गिल उन्हें डेट नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस को ये यकीन हो गया कि वह सारा तेंदुलकर ही हैं, जिन्हें क्रिकेटर डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक UAE के प्लेयर ने दोनों के रिश्ते को कन्फर्म किया और साथ ही दोनों की शादी पर भी जवाब दिया।

UAE प्लेयर इंटरव्यू हो रहा वायरल..
आपको बता दें कि बीते दिनों सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की एक मॉर्फ्ड फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सारा उन्हें साइड हग करती हुई नजर आ रही हैं। अब हाल ही में UAE प्लेयर चिराग सूरी का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसे शुभमन-सारा के ही एक फैन क्लब ने शेयर किया हुआ है।

ये भी पढ़ें : क्या रद्द होगी महुआ की संसद सदस्यता? 500 पन्नों की रिपोर्ट में एथिक्स कमिटी ने क्‍या-क्‍या लिखा है

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए रिपोर्टर चिराग से ये पूछती है कि नेक्स्ट प्लेयर कौन होगा, जो शादी के बंधन में बंधेंगा? जिसका जवाब देते हुए तपाक शुभमन गिल का नाम लेते हैं। वह इंटरव्यू में खुल्लेआम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सारा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात को भी कन्फर्म किया कि वह सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं।

इससे पहले सारा अली खान को डेट करने की खबर..
मीडिया में कुछ वक़्त पहले ऐसी चर्चा चल रही थी। कि तूफानी ओपनर शुभमन गिल फिलहाल सैफ अली खान की लाडली और एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। दोनों में से किसी ने कभी इसे खुलकर नहीं स्वीकारा है। लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें आती रहती हैं, कि दोनों मुंबई में अक्सर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। सारा ने इससे जुड़े सवालों को टालते हुए यह जरूर कहा था कि उनके परिवार में सब लोग ही क्रिकेट और क्रिकेटरों को पसंद करते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here