UP में सर्दी का सितम, प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक छुट्टी के आदेश

कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से जाड़े की छुट्टियां हो जाएंगी।

0
295

न्यूज़लिंक हिंदी। कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से जाड़े की छुट्टियां हो जाएंगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय से स्कूलों को भेजी गई सूचना के अनुसार परिषदीय स्कूल में 30 दिसंबर को पढ़ाई के बाद 31 दिसंबर से अगले साल 14 जनवरी 2024 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।

ये भी पढ़े : Kanpur News: TMC नेता के नकल उतारने के मामले में कानपुर में सपाईयों ने किया, जगह-जगह प्रदर्शन

इस संबंध में शिक्षा परिषद की ओर से भी आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि शीतकाल में मौसम में बदलाव के दृष्टिगत सक्षम प्राधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन किया जा सकेगा।

पेरेंट्स के लिए खास सलाह
देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर पांव पसार रहा है। स्कूल भेजते हुए भी और छुट्टियों के दौरान भी बच्चों का खास खयाल रखें। हल्की सर्दी-खांसी या नजला, बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, टेस्ट कराएं। और तबियत नासाज होने पर बच्चे को कहीं भी बाहर न भेजें। मास्क पहनाएं।

ये भी पढ़े : VIDEO : सांसदों के निलंबन पर घमासान, दिल्ली में जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन जारी, खरगे-राहुल भी मौजूद

कुछ राज्यों में COVID-19 वेरिएंट JN.1 के नए मामले पाए गए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और अन्य व्यवस्थाएं कड़ी की जा रही हैं। फ्लू का पता चलते ही तुरंत जांच कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here