Winter: सर्दियों में इम्युनिटी का खास ध्यान रखता हैं ‘पिस्ता’,आइए जानते हैं, पिस्ता खाने के फायदे

पिस्ता। यह सर्दियों में आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करता है ,इसके साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

0
350

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दियों का मौसम आने वाला है और हम सभी को सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर गर्म रहे। इसके लिए हम सर्दियों में घी, गुड़, अदरक जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या जानते है, कि सर्दियों में खाने के लिए सबसे बेस्ट चीज ड्राई फ्रूटस है।

ड्राई फ्रूटस गर्म प्रकर्ति के होते हैं। इसमें सबसे बेस्ट ड्राई फ्रूट है पिस्ता। यह सर्दियों में आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करता है ,इसके साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे सर्दियों का परफेक्ट ड्राई फ्रूटस माना जाता है। आइए जानते हैं, पिस्ता खाने के फायदे।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए..
पिस्ता में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्युन सिस्टम के मजबूत होने से कई बीमारियों से लड़ा जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद..
बायोटीन बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी कमी से बालों का झड़ना, डैंड्रफ, ड्राई होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। पिस्ता में बायोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। इस वजह से बाल कम टूटते हैं और उनका रूखापन भी कम होता है।

ये भी पढ़ें : Bollywood: डीपफेक वीडियो की वजह से रश्मिका मंदाना हुई परेशान, अमिताभ बच्चन ने लिया स्टैंड, एक्ट्रेस ने बिग बी का किया शुक्रिया

वजन घटाने में कारगर..
पिस्ता आपके पेट को काफी देर तक फुल रखता है, जिस वजह से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और आप ओवरइट करने से बच जाते हैं। ओवरइटिंग करने की वजह से आपका वजन बढ़ता है। ओवरइट ना करने से वजन तो काम होता ही है, साथ ही हाइपरटेंशन, डायबिटिज और कार्डियो वैस्कुलर डिजीज होने का जोखिम भी कम हो जाता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद..
पिस्ता आपकी बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट के लिए फायदेमंद होता है, इस वजह से कई कार्डियो वैस्कुलर डिजीज होने का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़ें : Earthquake: IIT कानपुर ने जताई चिंता, भारत में आने वाला है बड़ा भूकंप

शरीर को रखता है गरम..
पिस्ता सर्दियों में हमारे शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करता है। इसे रोज खाने से आप ठंड से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे सर्दी-जुकाम के खतरे से बच सकते हैं, साथ ही इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड्स, विटामिन और मिनरल्स एनर्जी भी देते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद..
पिस्ता में विटामिन-ई पाया जाता है, जो हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपके स्किन की इलास्टिसिटी को नेचुरली बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं। साथ ही यह आपकी त्वचा को यूवी रेज से भी बचाता है। जिससे सन डैमेज की वजह से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कई फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here