मुंबई में फिर सूटकेस में मिली महिला की लाश, मेट्रो प्रोजेक्ट के पास फेंक गए बदमाश, जाँच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई (Mumbai) में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कुर्ला (Kurla) इलाके में रविवार (19 नवंबर) सूटकेस के भीतर से एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

0
211

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कुर्ला इलाके में रविवार (19 नवंबर) सूटकेस के भीतर से एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि उसे दोपहर करीब 12.30 बजे सूटकेस शांति नगर में सीएसटी रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के पास लावारिस सूटकेस की सूचना मिली थी। तमाम जांच के बाद जब पुलिस ने इसे खोलकर देखा तो इसमें महिला का शव था।

सूटकेस के भीतर मिला महिला का शव
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सूटकेस के अंदर एक महिला का शव पाया। फिर उस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि महिला या आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके।

ये भी पढ़े : Bollywood: भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर बिग बी ने एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा- आप पर गर्व है.

पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है। महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

ये भी पढ़े : विशाखापत्तनम शहर में फिशिंग हार्बर में लगी भीषड़ आग, 25 नावें हुईं जलकर राख

पुलिस के मुताबिक, किसी ने महिला की हत्या की, फिर उसके शव को सूटकेस में रखकर मेट्रो प्रोजेक्ट के पास फेंक गया। अधिकारी ने बताया कि कुर्ला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले में सबूत जुटाने के लिए आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कुर्ला पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है. हत्यारे की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here