न्यूज़लिंक हिंदी। करवा चौथ के इस पावन त्योहार को लेकर शहर में बाजार अब सज चुके हैं। महिलाओं ने भी खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजार में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने सूरत, दिल्ली, कोलकाता व जयपुर की साड़ियां भी उतारी हैं।
इस बार महिलाएं करवा चौथ के लिए ऑर्गेंजा व जिम्मी छू साड़ियां ज्यादातर पसंद कर रही हैं। 20 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं।
शहर के सब्जी मंडी इलाके में कपड़ा की दुकान करने वाले व्यापारी कुलदीप बरनवाल बताते हैं कि पिछले साल करवा चौथ पर जॉर्जट, सिमर व कॉटन की साड़ियों की डिमांड ज्यादा थी। इस बार भी सिमर साड़ी का क्रेज बरकरार बनी हुई है।
कारोबारी मनमीत सिंह ने ये भी बताया कि इस बार मार्केट में ऑर्गेंजा, सिमर व जिमी चू साड़ियों की खूब डिमांड है। ऑर्गेंजा साड़ी 600 से 4000 रुपये तक, सिमर साड़ी 500 से 5000 तक और जिम्मी छू साड़ी 1000 से 4000 रुपये तक दुकान में पूर्ण रूप से उपलब्ध है।
सियाराम मौर्य बताते हैं कि पिछले साल बाजार थोड़ा डाउन था, लेकिन इस बार महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिन में 15 से अधिक ऑर्गेंजा और जिम्मी छू साड़ी की बिक्री हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है, 20 अक्तूबर तक साड़ियों की बंपर बिक्री होने की पूरी उम्मीद है।

