Video: महापौर Pramila Pandey ने दिन में मनाई दिवाली, जमकर की आतिशबाजी, महिला आरक्षण बिल पेश होने पर मनाई खुशियां

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर महिला पार्षद और भाजपा पदाधिकारियों ने मनाई खुशियां।

0
336

कानपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किये जाने का जश्न बुधवार को शहर में भी मना। प्रमिला सभागार में महापौर प्रमिला पांडेय और महिला पार्षदों, पदाधिकारियों ने दिन में ही दिवाली मनाई। महापौर ढोल की थाम पर जमकर नाचीं और आतिशबाजी भी की। इस दौरान मिठाई भी बांटी।

नगर निगम मुख्यालय के पीछे प्रमिला सभागार में महिला पार्षदों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी, संगीत गायन करके सभी ने खुशियं मनायी। महिलाओं ने मोदी सरकार का धन्यवाद दिया।

महापौर ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, हर पार्टी ने महिलाओं को केवल भरोसा दिया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में संसद में यह बिल लाया गया है, यह सर्वसम्मति से पास होगा एवं महिलाओं को आरक्षण प्राप्त होगा। जिससे आधी आबादी भी अपनी आवाज उठा सकेंगी। इस दौरान आरती त्रिपाठी, पार्षद विद्या वर्मा, सौम्या शुक्ला, पार्षद लक्ष्मी कोरी, पार्षद श्रीमती सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ज्योति शुक्ला, भाजपा एनजीओ मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा तिवारी, नम्रता अवस्थी, बीना सिंह चौहान आदि रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here