Kanpur नगर निगम में 33 फीसदी आउटसोर्सिंग पद पर महिलाओं की होगी भर्ती, नगर निगम सदन में बनी सहमति

महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद नगर निगम सदन ने भी सम्मान दिया है। सोमवार को हुए सदन में बड़ा फैसला हुआ।

0
206

कानपुर। नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर होने वाली भर्ती में 33 फीसदी पद अब महिलाओं का हक होगा। महिला आरक्षण अधिनियम पास होने के बाद सदन में भी धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम की आउटसोर्सिंग भर्ती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग की। इसपर महापौर ने से अपनी सहमति देते हुए कहा जब लड़कियां सरहद पर गोली चला सकती हैं तो नगर निगम के हर काम भी कर सकती हैं।

सर्वोदय नगर के पार्षद नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों से भर्ती के नाम पर 40-40 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इस पर महापौर ने कहा कि किससे पूछकर महिलाएं पैसा दे रहीं हैं। नीरज चतुर्वेदी से कहा क्या आपने इसकी शिकायत हमसे की, यदि नहीं तो सदन में चिल्लाने का क्या मतलब है।

महापौर ने कहा कि 26 अगस्त को लगे सदन में हर वार्ड को 3-3 सफाई कर्मचारी दिए गए। वह महिलाएं काम कर रही हैं या नहीं इसकी मॉनीटरिंग मैं खुद करूंगी। महापौर ने कहा कि भर्ती का जो खेल चर रहा है, मैं जब रजिस्टर लेकर हाजिरी लूंगी तब समझ में आएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्षद सुहैल अहमद ने महापौर से कहा कि हमारे वार्ड में 54 सफाई कर्मचारियों में 40 महिलाओं की भर्ती हुई है। इसलिए वह काम कर रही हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here