India Pakistan Match: World Cup 2023: भारत पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप के इतिहास में आजतक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर से जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
UP Artist creates picture with charcoal to show support for Team India ahead of match against Pakistan
Read @ANI Story | https://t.co/FKTI69G7mO #INDvsPAK #TeamIndia #ICCCricketWorldCup pic.twitter.com/k4d1rJYBUZ
— ANI Digital (@ani_digital) October 14, 2023
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शनिवार को 12वां मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान का यह मैच दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्योहार बनकर आया है। मैच की हर गेंद में रोमांच देखने को मिल सकता है। मैदान के अंदर और पवेलियन में प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों को चियर्स करेंगे। इस बीच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी टीम इंडिया को सपोर्ट और चियर्स करने अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: A cricket fan says, "Pakistan is scared of the name Virat Kohli…He will hit century today…" pic.twitter.com/Z7E9Jqv1Rf
— ANI (@ANI) October 14, 2023
भारत ने अब तक टूर्नामेंट में खेले दोनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखा है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद रोहित की सेना ने अफगानिस्तान को आसानी से हराया था। वहीं, पाकिस्तान भी अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। अंक तालिका में जहां टीम इंडिया तीसरे तो पाकिस्तान उसके नीचे चौथे स्थान
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।
ये भी पढ़ें: World Cup के बीच शुभमन गिल को मिली खुशखबरी, आईसीसी ने खास अवॉर्ड से नवाजा

