WC 2023: कोहली की ‘विराट’ पारी ने भारत का सेमीफइनल का रास्ता किया आसान, अब 29 को इंग्लैंड से भिड़ंत

कोहली इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

0
220

न्यूज़लिंक हिंदी। विश्व कप 2023 में लगातार भारत ने पांचवीं जीत दर्ज की। धर्मशाला में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। भारत के लिए विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली और मोहम्मद शमी की अहम भूमिका रही। कोहली ने 95 रन बनाए और शमी ने 5 विकेट झटके। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूट गए। रोहित और कोहली ने कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 273 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : Navratri 9 day: नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र

इस दौरान मिशेल ने 130 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में भारत ने 48 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. कोहली ने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। भारतीय टीम वर्ल्ड कप श्रंखला में अपने पाँचों मैच जीतकर 10 अंको के साथ पहले स्थान पर है।

मोहम्मद शमी को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’ खिताब ..
भारत की जीत का पहला अहम कारण मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी रही। शमी के साथ-साथ सभी गेंदबाजों ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. उन्होंने 10 ओवरों 54 रन दिए. शमी को ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला। उन्होंने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. शमी इस साल भारत के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शमी ने तीन बार यह खिताब जीता है।

सेमीफाइनल के लिए रास्ता साफ..
 इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल के लिए रास्ता साफ हो गया है। टीम इंडिया को अब चार मैच खेलने है, लेकिन उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने पांच मैच खेले हैं और चार जीते हैं।

कोहली ने खास रिकॉर्ड किया अपने नाम..
विराट कोहली भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने आए। इस दौरान उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए। कोहली ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली शतक भले ही नहीं लगा सका लेकिन वे भारत को जीत के बेहद करीब ले गए। इसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 137 बार यह कमाल किया है। वहीं सचिन ने 136 बार यह कारनामा किया. रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं. पोंटिंग ने 167 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे वनडे मैचों में सबसे ज्यादा बार 90 से ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here