IND vs ENG Live Match: रोहित और सूर्यकुमार की पारी की बदौलत भारत ने बनाए 229 रन, मैच जारी है…

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

0
981

न्यूज़लिंक स्पोर्ट्स डेस्क। World Cup 2023 के 29वें मैच में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच बड़ा मुकाबला है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बटलर ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, रोहित ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड आज का मैच हारता है तो टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो जाएगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 87 और सूर्यकुमार यादव के 49 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 230 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 229 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लो स्कोर मैच में अब भारतीय गेंदबाजों पर जीत का दारोमदार है।

 

मैच का हाल:

पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत के 27 रन पर दो बड़े विकेट गिर गए। विराट कोहली शून्य तो शुभमन गिल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 26 रन के स्कोर पर क्रिक वोक्स ने शुभमन को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, अगले ही ओवर में टीम के 27 रन के स्कोर पर कोहली को विली ने शून्य रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 58 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच रोहित ने वनडे करियर का 54वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 66 गेंद में पचास रन बनाए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। शतक से 13 रन दूर रोहित आदिल रशीद की गेंद पर लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 101 गेंद पर 87 रन की अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा आठ रन बनाकर आउट हुए। आखिर में सूर्या ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह 47 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। शमी एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने नौवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी निभाई। बुमराह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। वह 25 गेंद में 16 रन बना सके। कुलदीप नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले। मार्क वुड को एक विकेट मिला।

 

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी भारत-इंग्लैंड का मैच देखने इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे। शाम चार बजे अखिलेश यादव मैच देखने जाएंगे। जिससे राजनीति गलियारे में भी आज रौनक दिखाई दे सकती है.

भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here