IND vs Sri Live Score: पहले ओवर में भारत को बड़ा झटका, दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा हुए क्लीन बोल्ड, जानें हाल

World Cup 2023 इंडिया और श्रीलंका के बीच आज वानखेड़े मैदान में वर्ल्ड कप २०२३ का मुकाबला खेला जा रहा है.

0
2447

न्यूज़लिंक हिंदी डेस्क। World Cup 2023 के 33वें मुकाबले में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। दिलशान मदुशंका पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर रोहित ने फाइन लेग बाउंड्री पर चौका लगाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मदुशंका ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह दो गेंद में चार रन बना सके। विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

Live: IND 33/1 (6)

टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आज जीत से भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bollywood News : किंग खान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन, फैन्स को दिया शानदार तोहफा, फिल्म डंकी का दमदार टीजर किया रिलीज

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Source: ICC

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here