World Cup 2023: क्रिकेट फैन्स को रेलवे का तोहफा, भारत-पाक मैच के लिए किया खास इंतजाम

रेलवे ने 14 अक्टूबर के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ताकि इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, बिना किसी परेशानी इस मैच को लाइव देख सकें।

0
1195

न्यूज़लिंक हिंदी। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। भारत इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में भारतीय दर्शकों के साथ-साथ पूरी दुनियो का अक्टूबर महीने की 14 तारीख का इंतजार है दरअसल, इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच गुजरात के अहमदाबाद में मैच होना है। इंडिया पाकिस्तान मैच के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इन्तजार है। ये मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में इस मैच को लेकर भारतीय रेलवे ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल रेलवे ने 14 अक्टूबर के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ताकि इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, बिना किसी परेशानी इस मैच को लाइव देख सकें।

14 अक्टूबर के लिए होटल बुकिंग से लेकर ट्रेन और फ्लाइट की टिकट की बुकिंग भी काफी पहले से होने लगी है। हालात ये हैं कि अब लोगों को इस दिन टिकट भी आसानी से नहीं मिल रहा है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए मुंबई से आने वाले दर्शकों को रेलवे ने तोहफा दिया है। फैन्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम तक आसानी से आ सकें इसके लिए मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच में विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों की जोड़ी चलाई जाएगी।

मुंबई से अहमदाबाद तक की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
132,000 सीटों की कैपेसिटी वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को आईसीसी विश्व कप का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच खेला जाएगा। देश के तमाम हिस्सों से लोग इस मैच को देखने के लिए आएंगे। इंडियन ने मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किया है। इंडियन रेलवे इस खास दिन के लिए मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद तक अतिरिक्त ट्रेनें चलाएंगा। ताकि लोग आराम से मैच देखने के लिए अ हमदाबाद में पहुंच सके।

ट्रेन की टाइमिंग बहुत खास
बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग बहुत खास है, क्योंकि इसे कुछ इस तरह से शेड्यूल की गई है, ताकि मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले दर्शक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच जाए, जबकि मैच खत्म होने के बाद आसानी से दोबारा घर की तरफ लौट सकें। मालूम हो कि ये ट्रेन मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से अहमदाबाद के लिए चलाई जा रही है। शनिवार को यह मुकाबला दो बजे शुरू होगा। ऐसे में मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन  13 अक्टूबर को मिलेनियम सिटी से रवाना होगी और शनिवार सुबह 5.30 बजे अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। इस बीच, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रविवार (15 अक्टूबर) को सुबह 4 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here