न्यूजलिंक हिंदी, डेस्क। वनडे विश्व कप का गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। आज ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Live Update:
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 60 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 60 रन के पार जा चुका है। डेविड मिलर और क्लासेन के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। यह जोड़ी बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेगी।
कोलकाता में बारिश रुकी
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू, डेविड मिलर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए हैं।
बारिश की वजह से खेल रुका
कोलकाता में बारिश की वजह से खेल रुक गया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। अगर बारिश की वजह से आज मैच पूरा नहीं हो पाता है तो कल रिजर्व डे है और कल यह मैच पूरा होगा।
24 रन पर दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट गिरे
रासी वन डर डुसेन 31 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। अब हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24/4 है। इससे पहले 22 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। एडेन मार्करम 20 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। मिचेल स्टार्क-जोश हेजलवुड के नाम दो विकेट हो गए हैं।
छठे ओवर में आठ के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। क्विंटन डिकॉक को हेजलवुड कमिंस के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंद में तीन रन बना सके। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। बावुमा खाता भी नहीं खोल सके। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर एक रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
भारत पहुंच चुकी है फाइनल में
भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आज यह तय हो जाएगा कि खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने कौन सी टीम होगी।

