World cup 2023: मैच के दौरान विराट कोहली ने मैच के दौरान पत्नी अनुष्का के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

मैच के दौरान विराट कोहली अपनी पत्नि अनुष्का शर्मा के गाने ऐवईं ऐवईं पर ठुमके लगाते नजर आए थे, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

0
483

न्यूज़लिंक हिंदी। विश्व कप 2023 में विराट कोहली का जलवा कायम रहा है। कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 49वां शतक रहा। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंद में 10 चौके की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। मैच के दौरान ही किंग कोहली ने कुछ ऐसा किया, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच के दौरान विराट कोहली अपनी पत्नि अनुष्का शर्मा के गाने ऐवईं ऐवईं पर ठुमके लगाते नजर आए थे, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग कोहली अनुष्का के गाने पर डांस का स्टेप करते नजर आ रहे हैं। जहां हर कोई टीम इंडिया के लिए चीयर करता दिख रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सभी लोग अपनी-अपनी राय कमेंट के जरिए दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन विराट कोहली ने अपना 35वां जन्मदिन भी मनाया है। इस दौरान वे शतक जड़ने वालें सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। मैैच के दौरान डांस करके विराट ने पत्नी अनुष्का को याद किया। वहीं अनुष्का ने भी विराट के 100वें रन पर अपनी खुशी जाहिर की, एक्ट्रेस ने विराट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट। पति पर प्यार लुटाते हुए अनुष्का ने एक दिल वाली इमोजी भी लगाई।

कोलकाता के ईडन गार्डेन में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने अपने विजय अभियान को बरकरार रखा है। वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। भारत के इस जीत ने विराट कोहली के जन्मदिन को और भी खास बना दिया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के कारण सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक, पर्यावरण मंत्री और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here