World Cup Final 2023: टीम इंडिया को दिया फाइनल मुकाबले से पहले राजनेताओं ने दिया खास संदेश, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

इस मुकाबले के लिए हर जगह पूजा पाठ की जा रही है। वहीं, नेता और अभिनेता अपने-अपने अंदाज में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

0
491

न्यूज़लिंक हिंदी। आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले के लिए हर जगह पूजा पाठ की जा रही है। वहीं, नेता और अभिनेता अपने-अपने अंदाज में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए कहा, लोग विश्व कप फाइनल को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि भारत ने अब तक सभी मैच जीते हैं। हम टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हैं कि वे फाइनल मैच जीतें।

वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी कर टीम इंडिया को खास संदेश देते हुए कहा, आज फाइनल मैच है, और हर कोई टीम इंडिया की सफलता की कामना कर रहा है। हमारी टीम में वह सभी खूबियां हैं, जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए होनी चाहिए। आज टीम इंडिया जरूर जीतेगी।

कनार्टक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- कर्नाटक सरकार की तरफ से मैं भारतीय खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि वो वर्ल्ड कप जीतें और देश को सम्मान दिलाएं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमारी टीम बैट्समैन और बॉलर्स लगातार हमें जीत दिलाते रहे हैं| उन्होंने आगे कहा, पूरे देश के लोगों को उम्मीद है कि इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतेगा और इंडिया टीम हर वर्ल्ड कप जीतती रहेगी।

ये भी पढ़ें : भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का रोमांच होगा दोगुना, अहमदाबाद स्‍टेडियम में मैच देखने जाएंगे PM मोदी

इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी टीम फाइनल में अच्छा करेगी, फाइनल में आना ही हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हमको यकीन है कि हम अच्छा खेलेंगे और जीतेंगे भी। मैं अपनी तरफ से उनके लिए नेक तमन्नाओं का इजहार करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here