World Cup Final 2023: फाइनल मैच से पहले पहले दोनों टीमों के बीच दिखी जुबानी जंग, जानें कप्तानों ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा..

मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।" अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था।

0
325

न्यूज़लिंक हिंदी।  वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान रोहित ने कहा कि जब से वह कप्तान बने हैं, तभी से हर फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों की पहचान शुरू कर दी थी और सभी को स्पष्ट किरदार दिए। इसी वजह से चीजें आसान हुईं और उनकी टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा “हमने इस दिन के लिए जो भी तैयारी की है वह तब से जब से मैं कप्तान बना हूं।

पहले टी20 विश्व कप था फिर चैंपियंस ट्रॉफी थी। हमें खिलाड़ियों की पहचान करनी थी। यह दो-ढाई साल की प्रकिया रही। हमने कुछ खिलाड़ियों को छांटा था कि यह खिलाड़ी होंगे और उन्हें उनका काम बताया गया था। अभी तक उस रोल की अहम भूमिका रही है। सारे लड़के जो खेल रहे हैं अगर वह स्पष्ट हैं तो चीजें आसान हो जाती हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा..
रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट करने के लिए उनके पास खास प्लान है। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उन्हें शमी से बचकर रहना होगा। कमिंस ने कहा “पिच काफी अच्छी लग रही है, टूर्नामेंट में पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।” अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था। इसे लेकर कमिंस ने कहा “भारत बहुत अच्छी टीम है। भीड़ जाहिर तौर पर एकतरफा होने वाली है।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा “बड़े मैचों में हमारे अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग समय पर खड़े होते हैं। हमारी टीम में चोट की कोई समस्या नहीं है। खिलाड़ियों के पास बड़े मैच खेलने और दबाव झेलने का अनुभव है।”

विश्व कप जीतने को लेकर पैट कमिंस ने कहा “अगर हम इसे हासिल कर सके तो यह बहुत बड़ी जीत होगी। अगर मैं प्रतिभाशाली लोगों के इस समूह के साथ ट्रॉफी उठा सकूं तो यह बहुत खुशी की बात होगी।”

ये भी पढ़ें : World Cup Final 2023: टीम इंडिया को दिया फाइनल मुकाबले से पहले राजनेताओं ने दिया खास संदेश, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में टॉस की भूमिका बेहद अहम थी और भारत ने टॉस जीतने के साथ ही मैच भी अपने नाम किया। ऐसे में इस मुकाबले में टॉस को लेकर कमिंस ने कहा “टॉस उतना महत्वपूर्ण नहीं होगा, जितना मुंबई में होता है।”

इस पर रोहित ने कहा..
“फाइनल खेलने का अनुभव उन खिलाड़ियों को है। प्लेयर्स का करंट फॉर्म, करेंट स्टेट ऑफ माइंड मैटर करता है। हमारे लड़कों ने भी फाइनल खेला है, विश्व कप फाइनल नहीं खेला है। 2011 में भी फाइनल में दो लड़के थे। हमारे लड़कों ने फाइनल खेला है। तो इस तरह का कोई ऑस्ट्रेलिया को बढ़ावा नहीं होगा। हमें बस अपना रेगुलर क्रिकेट खेलना है और बाकी सब प्रदर्शन पर ही निर्भर होगा।”

रोहित ने कहा “मैं आभा पर यकीन नहीं रखता हूं। आपको उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होता है। मैं उसमें यकीन नहीं रखता कि पिछले 10 मैच में कैसा खेला है। अगर आपने कल गलती की तो पिछले 10 मैच में जो अच्छा किया है वह सब बर्बाद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023: जब 40 साल पहले विश्वविजेता बनी थी भारतीय टीम, 2 गेंदबाजों ने बनाया मैच, जोरदार हुआ था स्वागत

रोहित ने आगे कहा “कुछ लोगों को उनके रोल के बारे में बताया गया है कि उन्हें किस समय क्या करना है। 99.9 प्रतिशत समय हमने उसी के हिसाब से खेला है और 1 प्रतिशत ही कुछ गड़बड़ हुआ है। हमारे खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण मिला। उन्होंने बाहर की चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मैं नहीं चाहता था कि हमारे खिलाड़ी किसी गलत मेंटल स्पेस में रहें।

रोहित ने कहा “मैं अपने खिलाड़ियों के साथ 24 घंटे नहीं बिताता, लेकिन जितना भी समय बिताया है। मैं यह कह सकता हूं कि सभी रिलैक्स हैं। हर खिलाड़ी को अपने ऊपर मेहनत करनी होती है। ताकि उन्हें कभी भी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। और वह तैयार रहें।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी सदस्य का फोन बजने लगा तो रोहित नाराज भी हो गए और उन्होंने फोन को बंद रखने के लिए कहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here