WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, जानें कब और किस जगह खेलें जायेंगे टूर्नामेंट

बता दे कि लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

0
437

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दे कि यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी।वहीं, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

जानकारी अनुसार इसके मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच से होगी। यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण है और पिछले साल हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी।

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद ही सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दे कि लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।

ये है WPL के लिए पांच टीमें

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

ये भी पढ़ें : Maharashtra: ट्रेन की चपेट में आकर तीन रेलवे कर्मचारियों की मौत, अधिकारियों ने घटना की जांच के दिए आदेश

देखें पूरा शेड्यूल
तारीख मैच        समय                             जगह
23 फरवरी    MI vs DC 7:30 PM      चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी    RCB vs UPW 7:30 PM  चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरी    GG vs MI 7:30 PM      चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरी    UPW vs DC 7:30 PM     चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरी   RCB vs GG 7:30 PM     चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरी   MI vs UPW 7:30 PM     चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
29 फरवरी   RCB vs DC 7:30 PM      चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्च       UPW vs GG 7:30 PM           चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 मार्च      RCB vs MI 7:30 PM           चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्च     GG vs DC 7:30 PM             चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 मार्च     UPW vs RCB 7:30 PM        चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 मार्च     DC vs MI 7:30 PM             अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 मार्च     GG vs RCB 7:30 PM          अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 मार्च     UPW vs MI 7:30 PM          अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 मार्च     DC vs UPW 7:30 PM         अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
9 मार्च      MI vs GG 7:30 PM            अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
10 मार्च   DC vs RCB 7:30 PM        अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
11 मार्च   GG vs UPW 7:30 PM      अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मार्च    MI vs RCB 7:30 PM       अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मार्च     DC vs GG 7:30 PM        अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM         अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 मार्च फाइनल 7:30 PM            अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here