Wrestlers: साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का किया एलान, नए WFI अध्यक्ष और बृजभूषण के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह और बृजभूषण के खिलाफ पहलवान एक बार फिर एकजुट होने जा रहे हैं और गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके संकेत भी दिए हैं।

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) और बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, गुरुवार को WFI के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आए। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने अनीता श्योरण को हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

बता दे कि गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान किया है। इसका एलान करते हुए वे रो पड़ी थीं। इसके अलावा विनेश फोगाट भी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने आंसुओं को नहीं छिपा सकी थीं। नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह और बृजभूषण के खिलाफ पहलवान एक बार फिर एकजुट होने जा रहे हैं और गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके संकेत भी दिए हैं।

साक्षी मलिक ने किया संन्यास का एलान
पहलवान साक्षी मलिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।’

भारतीय कुश्ती का भविष्य अंधकार में है
WFI नए अध्यक्ष बनने के बाद कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश ने कहा कि अब जब संजय भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, महिला पहलवानों पर उत्पीड़न का दौर जारी रहेगा। यह कहते ही विनेश की आंखें भर आई थीं। वह बयान देते हुए रो रही थीं।

दिग्गज पहलवान ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस देश में न्याय कहां ढूंढें। विनेश ने कहा- थोड़ी उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। भारतीय कुश्ती का भविष्य अंधकार में है और यह देखना दुखद है। हम अपना दुख किसे जाकर बताएंगे। हम अब भी इन सभी मुद्दों से लड़ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here