Wrestling Controversy: विनेश फोगाट को पुलिस ने PMO जाने से रोका, बजरंग पूनिया ने शेयर किया वीडियो

एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी।

0
350

न्यूज़लिंक हिंदी। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी। उन्होंने देश में महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में यह ऐलान किया था। अब वह आज अपने अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लेकर पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर विनेश ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर अपना अवॉर्ड छोड़ दिए।

ये भी पढ़े : Kanpur: विकास भवन सभागार में संगोष्ठी का आयोजन, सलिल विश्नोई ने कहा- भारत व प्रदेश सरकार की है यह मंशा…

विनेश ने पीएम को लिखा था पत्र
विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी। संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस किया था।

बजरंग पूनिया ने एक्स (पहले ट्विटर) लिखा, “यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।” विनेश और उनके साथी प्रधानमंत्री कार्यालय जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। उसके बाद विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया।

ये भी पढ़े : Kanpur: मुस्लिम महिला ने PM मोदी और मुख्यमंत्री की फोटो लेकर लगायी न्याय की गुहार, भू माफिया बेखोफ

बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं पुरस्कार
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here