यमन के हूती रक्षा मंत्री ने अमेरिका व इजरायल को दी धमकी,हूतियों का ऐलान लाल सागर को बना देंगे कब्रिस्‍तान

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका के लाल सागर में कई देशों के साथ मिलकर मैरिटाइम टास्‍क फोर्स की तैनाती पर ऐलान किए जाने के बाद ईरान समर्थक हूती विद्रोही बौखला गए हैं। हूती रक्षा मंत्री कहे जाने वाले मेजर जनरल मोहम्‍मद अल अतीफी ने अमेरिका को धमकी दी है। उसने कहा कि अगर यमन की जमीन पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने हमला किया तो वे लाल सागर को कब्रिस्‍तान में बदल देंगे।

इससे पहले अमेरिका ने व्‍यापारिक जहाजों पर हूतियों के कई हमलों के बाद टास्‍क फोर्स बनाने का ऐलान किया था। इसमें कई मुस्लिम देशों के नौसैनिक जहाज भी हिस्‍सा लेंगे।

हूती रक्षा मंत्री अल अतीफी ने अमेरिका को गीदड़भभकी देते हुए कहा,हमारे पास ऐसे विस्‍फोटक और सैन्‍य हथियार हैं जो आपके युद्धपोत, सबमरीन और एयरक्राफ्ट कैरियन को डुबो सकते हैं। उसने कहा कि अगर पश्चिमी देशों के गठबंधन ने किसी भी कार्रवाई का फैसला किया तो यमन की सेना लाल सागर को अमेरिका के नेतृत्‍व वाली गठबंधन सेना के कब्रिस्‍तान में बदल देगी।

इस बीच यमन के अंसारउल्‍ला आतंकियों ने भी अमेरिका से भिड़ने का ऐलान किया है। उसने कहा है कि अगर अमेरिका यमन पर हमला करता है तो उसे सैन्‍य हार तो होगी ही, उसकी प्रतिष्‍ठा भी खत्‍म हो जाएगी।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा,यह एक अंतरराष्ट्रीय चुनौती है जो सामूहिक कार्रवाई की मांग कर रही है। ऑस्टिन ने घोषणा की कि ब्रिटेन, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेशेल्स और स्पेन नए मिशन में शामिल होंगे। कुछ देश संयुक्त गश्त करेंगे जबकि अन्य दक्षिणी लाल सागर और अदन की खाड़ी में खुफिया पूर्ण रूप से  सहायता प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here