यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायली जहाज का किया अपहरण किया, 25 सदस्यों को बनाया बंधक

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने इजरायल से जुड़े होने की वजह से जहाज का अपहरण किया है और हमास के खिलाफ इजरायल के अभियान के अंत तक लाल सागर में उन जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल हमास के बीच हो रहे युद्ध के कारण यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर शिपिंग मार्ग पर भारत जा रहे एक इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया है। साथ ही विद्रोहियों ने जहाज के चालक दल के 25 सदस्यों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने कहा, हूती विद्रोहियों के इस कदम से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, जबकि दूसरे समुद्री मोर्चे पर इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने इजरायल से जुड़े होने की वजह से जहाज का अपहरण किया है और हमास के खिलाफ इजरायल के अभियान के अंत तक लाल सागर में उन जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे जो इजरायलियों से जुड़े हैं या उनके स्वामित्व वाले हैं। हूती ने कहा, “इजरायली दुश्मन से संबंधित या उससे राब्ता रखने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।”

हूती के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने बाद में एक वीडियो जारी करके कहा कि इजरायली केवल “बल की भाषा” समझते हैं। उन्होंने कहा, “इजरायली जहाज का अपहरण करना एक व्यावहारिक कदम है जो इसकी लागत की परवाह किए बिना समुद्री युद्ध छेड़ने में यमनी सशस्त्र बलों की गंभीरता को दर्शाता है। यह तो अभी शुरुआत है।”

जहाज के जापानी संचालक, एनवाईके लाइन ने कहा
अपहरण के समय जहाज में माल नहीं था। एनवाईके ने आगे बताया कि जहाज के चालक दल के सदस्य फिलीपींस, बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन और मैक्सिको से हैं।

जापान ने सोमवार को जहाज के अपहरण की निंदा की
मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा कि जापानी सरकार हूती विद्रोहियों के साथ बातचीत के जरिए चालक दल की शीघ्र रिहाई के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके साथ ही हम इजरायल के साथ संवाद कर रहे हैं और सऊदी अरब, ओमान और ईरान की सरकारों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इस्लामी मूल्यों के मुताबिक व्यवहार कर रहे
हूती ने कहा कि वे चालक दल के सदस्यों के साथ उनके इस्लामी मूल्यों के मुताबिक व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसका मतलब नहीं बताया। नेतन्याहू के कार्यालय ने इस अपहरण की निंदा करते हुए इसे ईरानी समर्थित टेरर बताया। वहीं, इजरायली अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जहाज ब्रिटिश स्वामित्व वाला है और जापानी संचालित था।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: PM मोदी का तूफानी दौरा, पाली में सभा जारी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

जहाज में कोई भी इसरायली नागरिक नहीं थे
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गैलेक्सी लीडर जहाज पर हमले के लिए हूती को दोषी ठहराया। यह जहाज एक इजरायली अरबपति से संबद्धित था। बयान में कहा गया कि जहाज में कोई भी इसरायली नागरिक नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here