घाटमपुर और पनकी पॉवर प्लांट को पूरे प्रदेश को मिलेगी बिजली-सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेवेली, घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का किया निरीक्षण

0
143
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेवेली, घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर पहुंचकर कई योजनाओं का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले नेवेली घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पावर प्लांट की प्रथम यूनिट में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। तीन यूनिट में स्थापित होने वाले पावर प्लांट से पूरे प्रदेश को बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने इसके साथ ही पनकी पावर प्लांट, मेट्रो के द्वितीय सेक्शन व प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल सीएसए का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश भी दिये।

मेट्रो में सफर करते योगी आदित्यनाथ व अन्य भाजपा के नेता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद नेवेली, घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। इस प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 3 X 660 मेगावाट है। इस महत्वाकांक्षी  परियोजना की कुल लागत 21780.94 करोड़ है। जबकि लोकार्पण हेतु प्रथम यूनिट की लागत 9337.68 करोड़ रूपये है। प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी हवाई मार्ग से अर्मापुर पहुंचे जहां से सड़क मार्ग द्वारा 660 मेगावाट पनकी तापीय विस्तार परियोजना का निरीक्षण करने गये। यहां अधिकारियों से जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा  निर्देश दिए। इस प्लांट की कुल लागत 8305.16 करोड़ रूपये है। योगी ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि तैयारियां पूरी रखें। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मेट्रो के द्वितीय भूमिगत सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो से सफर कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कानपुर में 16 किमी. में मेट्रो चलने वाली है और जल्द ही 16 किमी. नये स्टेशनों तक भी मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडे, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले समेत आदि भाजपा नेता रहे।

प्रधानमंत्री कानपुर को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सीएम को योजनाओं की जानकारी दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को 20,656 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं में से तीन प्रमुख परियोजनाओं घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना, पनकी तापीय विस्तार परियोजना और चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक 7 किमी की मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

मैट्रो का मैप।

अभी 9 स्टेशनों पर दौड़ रही मेट्रो ट्रेन
मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) और कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) तक शहर में निर्माण कार्य चल रहा है। कॉरिडोर 1 के प्रारंभिक सेक्शन आईआइरटी से मोतीझील तक 9 किलोमीटर में 9 मेट्रो स्टेशन हैं जिसमें मौजूदा समय में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके आगे चुन्नीगंज से सेंट्रल स्टेशन तक 5 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनकर तैयार हो गये हैं। जिसका लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे। इसके बाद प्रथम कॉरिडोर के दूसरे सेक्शन में भी मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा आरम्भ होने के बाद शहर में कुल 14 मेट्रो स्टेशनों पर शहरवासियों को मेट्रो ट्रेन मिलने लगेगी। सेंट्रल स्टेशन के आगे दक्षिण क्षेत्र के नौबस्ता तक व कॉरिडोर-2 में सीएसए से बर्रा-8 तक मेट्रो का निर्माण कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here