योगी ने मुहर्रम के जुलूस पर दिया अल्टिमेटम, ताजिया के जुलूस पर कह दी ये बात

0
196

न्यूज़लिंक हिंदी। अभी मुहर्रम का आठवां दिन चल रहा है। इसमें आग के शोलों पर चलते हुए या हुसैन के नारा लगाए जाने के बाद मेंहदी जुलूस निकल चुका है। बीजेपी की इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के छोटे-बड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए।

मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का यह एक प्रमुख दिन है। इस मौके पर ताजिये यानी मोहर्रम का जुलूस निकाला जाता है। इस दिन शिया मुसलमान इमामबाड़ों में जाकर मातम मनाते हैं और ताजिया निकालते हैं। मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा होता है, जो इस साल 17 जुलाई को होगा।

इस्लामी मान्यताओं के अनुसार कर्बला में एक युद्ध के दौरान इस दिन हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इसमें उनके 6 महीने के पुत्र हजरत अली असगर भी मुख्य रूप से शामिल थे। तभी से मुसलमान इस महीने में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का गम मनाकर उन्हें याद करते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे के तहत सबको योजनाओं का लाभ मिला है। किसी के साथ जाति मजहब के आधार पर भेदभाव बिल्कुल नहीं हुआ है। 80 करोड़ लोगों को आज भी राशन मिल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार काम करता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here