UP में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर डीएम को भेजा मुरादाबाद, विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल बने मुरादाबाद के नगर आयुक्त

0
260
प्रतीकात्मक फोटो।

न्यूजलिंक यूपी। यूपी में देर रात एक बार फिर से प्रशासनिक अमले में फेरबदल किये गये हैं। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: BJP ने 10 लोकसभा क्षेत्रों के सह प्रभारी व सह संयोजक किये घोषित, जाने किसे कहां कि मिली जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। सूत्रों के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं, गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है।

इसी तरह रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here