न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
यह फैसला लगभग 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही राहत भरा है। घरेलू बिजली की अधिकतम दर 6.50 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दर 5.50 रुपये प्रति यूनिट तक ही होगी।
महंगाई की मार झेल रहे करीब 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए दीपावली से पहले राहत भरी अच्छी खबर है। चालू वित्तीय वर्ष में भी बिजली की दरें बिल्कुल भी नहीं बढ़ेंगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों की दलीलों को खारिज करते हुए मौजूदा बिजली दरें यथावत बनाए रखने का आदेश भी दिया है।
घरेलू बिजली की अधिकतम दर 6.50 रुपये यूनिट तक ही बनी रहेगी। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ताओं की बिजली भी पहले की तरह 10 प्रतिशत सस्ती मुख्य रूप से बनाए रखी गई है।

