न्यूज़लिंक हिंदी। हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत की फर्जी खबर फैलाई थी। जिसके बाद से ही लोग उन्हें भद्दा PR स्टंट करने के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। नेटिजंस हो या फिल्मी जगत से जुड़े लोग हर कोई पूनम की इस हरकत को बेहुदा बता रहा है। इस बीच अब दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक होने की सलाह दे रही है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की इस व्यंग्यात्मक पोस्ट को पूनम पांडे की फेक डेथ न्यूज से जोड़ा जा रहा है।

पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर के बीच दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल
वहीं इसी बीच अब दिल्ली पुलिस का एक मेजदार पोस्ट सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखे अंदाज में लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर खास सलाह दी है।
हाँ हाँ, इधर-उधर मत देखो, तुम्हारी ही बात हो रही है@dtptraffic #RoadSafety pic.twitter.com/8OyLbrQ8j6
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 3, 2024
अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा गया है, ‘हां हां, इधर-उधर मत देखो, तुम्हारी ही बात हो रही है।’ वहीं तस्वीर के ऊपर टेक्स्ट लिखा है, ‘तुम. हां तुम! तुम अंडरटेकर, मिहिर विरानी या स्पेशल केस नहीं हो! जो दोबारा जिंदा हो जाओगे, इसलिए हमेश हेलमेट, सीट बेल्ट लगाया करो।’
वायरल हुआ पोस्ट
वहीं दिल्ली पुलिस से इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे के मामले से कनेक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने अपना ये पोस्ट पूनम पांडे मामले को ध्यान में रखते हुए किया है। वहीं इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दिल्ली पुलिस के इस वायरल पोस्ट पर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि जबसे पूनम पांडे ने अपने मौत की झूठी खबर फैलाी है, तब से वह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रही हैं।
ये भी पढ़े : MP News: 40 दलित परिवारों ने किया धर्मांतरण, अपनाया बौद्ध धर्म, शपथ ली कि भगवान को नहीं मानेंगे
पोस्ट पर नेटिजंस का फनी रिएक्शन
इस पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक होने की सलाह दे रही है। दिल्ली पुलिस की यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। नेटिजेंस इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शंस भी रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा ‘ दिल्ली पुलिस रॉक्स, पूनम पांडे शॉक्स। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अभी हाल फिलहाल में #पूनमपांडे भी दोबारा ज़िंदा हुई है बिलकुल Undertaker की तरह। एक यूजर ने तो पूनम पांडे को ही ‘स्पेशल केस’ बता दिया।

