लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाने से, फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

0
155

न्यूज़लिंक हिंदी। आज हम ऐसी चीज आपको बताएंगे जिसका सेवन कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में बेहद लाभदायी है। हम आज बात करेंगे देसी घी जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है वही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

इसके साथ ही लहसुन जिसके बिना कई घरों में खाना बनाने के बारे में कोई सोच नहीं सकता है। लहसुन एक पारंपरिक औषधि है जिसका सेवन पुराने समय से कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता रहा है। इसमें एलिसिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार भी है।

इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीज,सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर भी मौजूद होता है। लहसुन का सेवन आप कच्चा और पक्का दोनों तरह से ही कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देसी घी के साथ लहसुन का सेवन कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है।

इसके साथ ही देसी घी इसके तीखे स्वाद और गंध को भी कंट्रोल कर सकता है, लहसुन का सेवन देसी घी के साथ करना किसी अमृत से कम नही है। इसे खाने से पहले रात में छीलकर भिगोकर रख दें और दूसरे दिन देसी घी में इसे फ्राई करके खाएं। देसी घी में फ्राई होने के बाद इसका स्वाद और तासीर दोनों बदल जाते हैं।

लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है, इसके साथ ही यह आपके बीपी को भी नॉर्मल रखने में मददगार है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए हर रोज देसी घी में फ्राई लहसुन का सेवन करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

लहसुन को घी के साथ भूनकर खाने से ऑटो इम्यून डिजीज जैसे गठिया, ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस, और क्रोनिक सूजन जैसी परेशानियों से भी बचा जा सकता है। लहसुन में कई एक्टिव कंपाउंड जैसे एलिसिन और सैपोनिन भी पाए जाते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होते हैं। ये तत्व बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में पूर्ण मददगार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here