दिल्ली में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा युवक, रेस्क्यू में जुटी NDRF और पुलिस की टीम

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। मामला जल बोर्ड के प्लांट का है। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां हड़कंप मच गया. घटना शनिवार-रविवार (10 मार्च) देर रात एक बजे की है।

0
370

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। मामला जल बोर्ड के प्लांट का है। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। घटना शनिवार-रविवार (10 मार्च) देर रात एक बजे की है। बोरवेल की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है। तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीमों ने बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पहले कहा जा रहा था कि बोलरवेल में बच्चा गिरा है। लेकिन अब पता चला है कि बोरवेल में कोई बच्चा नहीं, बल्कि 20 साल का युवक गिरा है। मामला जल बोर्ड के प्लांट का है। जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि यह युवक एक चोर है। चोरी करने के इरादे से वह यहां आया था। लेकिन रात होने के कारण वो बोरवेल में जा गिरा।

ये भी पढ़े : Bihar News : लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED को छापेमारी के दौरान दो करोड़ कैश और कई कागजात मिले

मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। NDRF की रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बोरवेल के बगल में एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।इसके जरिए युवक को निकालने की कोशिश की जाएगी।

इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर शख्स को निकालने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में कई घंटों का समय लग सकता है।

रेस्क्यू के समय स्टेशन ऑफिसर रविंदर सिंह ने कहा- युवक अपने आप बोरवेल में नहीं गिर सकता है। बोरवेल के अंदर युवक कैसे गया इसकी अभी जानकारी नहीं है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही कुछ पुख्ता तौर से कहा जा सकेगा।

ये भी पढ़े : एल्‍विश यादव ने मैक्‍सटर्न से मारपीट पर दी सफाई, कहा- ‘उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी’

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने रविवार सुबह बताया कि विकासपुर पुलिस स्टेशन में शनिवार रात करीब 1 बजे एक कॉल आया था। फोन पर बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।

वहां पहुंचने पर पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, रविवार सुबह पता चला कि बोरवेल में बच्चा नहीं युवक ही गिरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here