14 राज्य, 85 जिले और 6200 KM… मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी इस बार मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

0
317

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी इस बार मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी। 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ होगी। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी।

14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी यह यात्रा
बता दें कि कांग्रेस की यह ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी. मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होते हुए मुंबई पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि बस से यात्रा होगी, कहीं कहीं पैदल भी होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘भारत न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

ये भी पढ़े : PM Modi के नाम एक और उपलब्धि, YouTube चैनल पर हुए 2 करोड़ Subscribers, ऐसा कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले नेता

मणिपुर से क्यों होगी यात्रा की शुरुआत?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करने का मकसद यह है कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के घाव पर मरहम लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह आम लोगों के लिए है जो पीड़ित हैं। हम आपको इस यात्रा के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यात्रा में क्या होने वाला है खास?
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडा दिखाएंगे। इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी। ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरने वाली है।

ये भी पढ़े : VIDEO: 58 साल के हुए Salman Khan, भांजी आयत संग काटा केक, बर्थडे सेलिब्रेशन में इकट्ठा हुआ पूरा खान परिवार

कैसे आया भारत यात्रा का विचार?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ’21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपना मत रखा कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम की ओर एक यात्रा करनी चाहिए। राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए।’

उन्होंने कहा, ‘ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं। बस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here