PM Modi के नाम एक और उपलब्धि, YouTube चैनल पर हुए 2 करोड़ Subscribers, ऐसा कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले नेता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम मोदी पूरी दुनिया में पहले ऐसे नेता बन गए जिनके यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

0
424

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम मोदी पूरी दुनिया में पहले ऐसे नेता बन गए जिनके यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर हो चुके हैं और इस मामले में वो विश्व के किसी अन्य नेता की तुलना में काफी आगे निकल गए हैं। पीएम मोदी का नरेंद्र मोदी के नाम से यूट्यूब चैनल है, जो व्यूज और सब्सक्राइबर्स के मामले में अपने समकक्षों से बहुत आगे निकल गया है। अगर उनके चैनल पर वीडियो व्यूज की बात की जाए तो उनके 4.5 बिलियन यानी 450 करोड़ व्यूज हो चुके हैं। इसके अलावा वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update: भीषण कोहरे का दिखा कहर, दर्जनों ट्रेनें 12 घंटे लेट, बसों और उड़ानों पर भी असर

पीएम के बाद दूसरे नंबर पर ये नेता
पीएम मोदी के बाद दुनिया के किसी नेता के यूट्यूब चैनल पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं तो वह नाम ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनोरा का है। उनके चैनल पर 64 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। जो नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल के एक तिहाई से थोड़ा कम है। इसी तरह दिसंबर 2023 में 22.4 करोड़ व्यूज के साथ नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के यूट्यूब चैनल की तुलना में 43 गुना अधिक व्यूज हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरे सबसे ज्यादा व्यूज के साथ वैश्विक नेता हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पीएम मोदी के बाद जो दूसरा ग्लोबल लीडर है, उसकी क्या रैंकिंग है।

भारत में दूसरे नंबर हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल ने 2023 में 22.5 लाख सब्सक्राइबर हासिल किए हैं, वहीं नरेंद्र मोदी चैनल ने 2023 में 63 लाख सब्सक्राइबर के साथ इससे लगभग तीन गुना ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़े हैं। 2023 में भारत में सबसे अधिक नए सब्सक्राइबर जोड़ने वाले नेता और पॉलिटिकल पार्टी के यूट्यूब चैनल की बात करें तो यहां भी एक नंबर पर पीएम मोदी हैं। दूसरे नंबर पर राहुल गांधी और तीसरे नंबर कांग्रेस पार्टी के चैनल का नाम है।

ये भी पढ़े : VIDEO: 58 साल के हुए Salman Khan, भांजी आयत संग काटा केक, बर्थडे सेलिब्रेशन में इकट्ठा हुआ पूरा खान परिवार

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी
वहीं अगर सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों की अगर बात की जाए तो पीएम मोदी मोदी वहां भी काफी एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 82.7 मिलियन और फेसबुक पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here