रूस के लिए लड़ते हुए 51 भारतीयों की हुई मौत, जानें विदेश मंत्रालय ने अब और क्या बताया

0
8

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये कहा है कि रूस के लिए लड़ने वाले 51 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है।

और वहीँ रूसी सशस्त्र बलों में हमारे नागरिकों की भर्ती का मुद्दा भारत और रूस के बीच कई मौकों पर विभिन्न स्तरों पर भी उठाया गया है।

फिर आगे उन्होंने कहा, मॉस्को में हमारा दूतावास इन भारतीय नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के मामले पर लगातार नज़र भी रख रहा है।

और हम रूसी पक्ष के साथ लगातार बातचीत भी कर रहे हैं। ताकि बचे हुए सभी मामलों में जल्द से जल्द इन लोगों को सेना से मुक्त कराया जा सके और उन्हें उनके परिवारों के पास वापस भी लाया जा सके।

फिर आगे उन्होंने कहा, आख़िरी जानकारी के मुताबिक़, हमें पता था कि 227 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया गया था।

और इनमें से 139 भारतीय नागरिकों के सेना से मुक्त होने की जानकारी भी हमें मिली है। दुर्भाग्य से, हमें यह भी जानकारी मिली है कि अब तक 51 भारतीय नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here