न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस में अपना तहलका मचा रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक जब जिसे टाइम मिल रहा है भाईजान की फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी भाईजान की फिल्म थिएटर में देखी है। अर्जुन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर और सलमान के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी जो अब लग रहा है खत्म हो गई है। अर्जुन कपूर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ साउथ मुंबई के थिएटर में टाइगर 3 देखने के लिए गए थे। दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं।
वायरल फोटोज में अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कैप लगाई हुई थी। अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा फिल्म देखने नहीं गई थीं।

दोनों सेलेब्स के रिश्ते में रहा है तनाव..
सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन को डेब्यू के लिए तैयार करने में मदद भी की थी। अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं, लेकिन साल 2005 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अर्जुन अब मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने पहले सलमान के भाई अरबाज से शादी की थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं। मलाइका को डेट करने के बाद से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में तनाव आ गया था।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला बोले-‘ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा
अर्जुन कपूर ने कभी भी पब्लिक में सलमान खान के साथ कोल्ड वॉर पर बात नहीं की है, लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने ये कंफर्म किया था कि बीते कुछ सालों में सलमान के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई है।

