Uttar Pradesh News : दिल्ली में सुबह-शाम दिखेगा कोहरे का सितम, यूपी में बढ़ी ठंड, हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम जानिए

इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि 17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तापमान में दो प्वाइंट की बढ़त हो सकती है और आसमान में धुंध देखी जा सकती हैं।

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी। अगले एक हफ्ते तक दोनों ही राज्यों- दिल्ली और यूपी में तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि नवंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. आइये जानते हैं, अगले एक हफ्ते दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल आधा नवंबर निकल गया है और लोगों के स्वेटर निकलने भी शुरू हो गए हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश, दोनों ही राज्यों में सुबह के वक्त ठंड का असर दिखाई देने लगा है।

शाम में भी सर्दी बढ़ने लगी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों राज्यों में इन दिनों तापमान सामान्य चल रहा है और अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है.दूसरे शब्दों में कहें तो अगले एक हफ्ते तक दोनों ही राज्यों में तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि नवंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. आइये जानते हैं, अगले एक हफ्ते दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल.

उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में 16 नवंबर तक सुबह कोहरा रह सकता है और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि 17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तापमान में दो प्वाइंट की बढ़त हो सकती है और आसमान में धुंध देखी जा सकती हैं।

लखनऊ के मुकाबले नोएडा का तापमान काफी कम बना हुआ है. नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 से 13 बीच चल रहा है और अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही बना रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यहां भी कोहरा या धुंध रहेगा.

दिल्ली के मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली की बात करें तो अगले दो दिन यहां का न्यूनतनम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.हालांकि 17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तापमान में थोड़ी बढ़त देखी जा सकती है. इसके साथ ही अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में अच्छा खासा कोहरा देखा जाएगा प्रदूषण की बात करें तो कल भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 350 के पार रह सकता है, जो बेहद खराब की कैटेगरी में आता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here