न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी काफी दिनों से चर्चा में हैं। सहरसोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर खूब नफरत फैला रही हैं। 15 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जीत पाई। यह बात सहर को कुछ हजम नहीं हुई और उन्होंने ट्वीट कर अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस भी किया।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से ही सहर भारतीय टीम के खिलाफ कुछ ना कुछ लिख रही हैं। अब वह दिल से दुआ मांग रही हैं कि भारत वर्ल्ड कप का विजेता ना बने। इस बीच बहुत से लोगों के मन में जो बड़ा सवाल है, वो ये है कि आखिर सहर शिनवारी हैं कौन और उनको इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है।
आपको बता दें कि सहर शिनवारी एक्ट्रेस और टिकटोक स्टार हैं। अपने वीडियो के जरिए उन्होंने फैन फॉलोइंग पाई है। सोशल मीडिया के साथ-साथ उन्हें कई विज्ञापनों में भी काम किया है।
6 नवंबर 2022 में वो लाइमलाइट में तब आई थी जब T20 वर्ल्ड कप 2022 चल रहा था। भारत बनाम जिंबॉब्वे के मैच के दिन सहर शिनवारी ने कहा था कि अगर भारत हारी तो वह ज़िमबॉब्वे के लड़के से शादी कर लेंगी।
ये भी पढ़ें : World Cup Final: स्टेडियम में दिख सकते हैं पीएम मोदी और धोनी, फाइनल से पहले होगा एयर शो
सहर शिनवारी का जन्म पाकिस्तान के हैदराबाद में हुआ । वह शिनवारी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘शेर सवा शेर’ नाम के कॉमेडी शो से की थी। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम समेत सभी खिलाड़ियों के इस्तीफे की मांग भी की थी।

