World Cup Final: स्टेडियम में दिख सकते हैं पीएम मोदी और धोनी, फाइनल से पहले होगा एयर शो

पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे।

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में उतरेगी। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जा सकते हैं।

भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है।

हवाई शो होगा आयोजित
फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण की टीम का हवाई शो आयोजित किया जाएगा। सेना के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया कि फाइनल से ठीक पहले सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम 10 मिनट तक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को अपने करतबों से मंत्रमुग्ध करेगी। हवाई शो का डे्रस रिहर्सल शुक्रवार और शनिवार को होगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम में नौ एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जो देश भर में कई हवाई शो कर चुके हैं।

समापन समारोह का हो सकता है आयोजन
मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। अहमदाबाद में ही भारत-पाकिस्तान मैच हुआ था। तब अरिजित सिंह, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्म किया था।

ये भी पढ़ें : अमेरिका में शी जिनपिंग ने दिया बड़ा बयान,कहा – किसी भी देश की एक इंच जमीन पर कभी भी

बीसीसीआई एक बार फिर से अहमदाबाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here