न्यूज़लिंक हिंदी। मिस यूनिवर्स के नाम का एलान हो चुका है। एक भव्य कार्यक्रम में शेनिस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया है। उन्हें पूर्व विजेता – यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल द्वारा ताज पहनाया गया। मंच पर मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।
MISS UNIVERSE 2023 IS @Sheynnispalacios_of !!!! 👑 🇳🇮@mouawad #72ndMISSUNIVERSE #MissUniverse2023 pic.twitter.com/cSHgnTKNL2
— Miss Universe (@MissUniverse) November 19, 2023
ताज जीतने वाली पहली निकारागुआन महिला
शेन्निस पलासियोस के लिए ये ताज बेहद खास है। वह मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली निकारागुआन महिला हैं। इस खास दिन मॉडल काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पहले और दूसरे नंबर पर रहीं ये मॉडल
Miss Universe 2023 में शेन्निस पलासियोस के अलावा दो खास लोगों ने और लोगों का दिल जीता। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया।
ये भी पढ़े : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जीत के बाद भावुक नजर आईं शेन्निस
शेनिस पलासियोस मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली निकारागुआन महिला हैं। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद वे बेहद खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे जीत के बाद भावुक नजर आ रही हैं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।
टॉप 10 में भारत की नहीं हुई एंट्री
इस साल चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स में डेब्यू किया। इस साल 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 84 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के अलावा अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता मारिया मेननोस ने की थी।
ये भी पढ़े : Chhat puja: PM मोदी ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं, सीएम योगी ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये खास बात
84 देशों की प्रतियोगियों ने लिया था हिस्सा
इस साल 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 84 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के अलावा अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता मारिया मेननोस ने की थी।

