अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में बिजी हैं

उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की है। संकट की इस घड़ी में अन्य मजदूरों के साथ उप्र के आठों मजदूरों के परिवारों के साथ हम सबका खड़ा होना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि टनल के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं, और मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में बिजी हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा..
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की है। संकट की इस घड़ी में अन्य मजदूरों के साथ उप्र के आठों मजदूरों के परिवारों के साथ हम सबका खड़ा होना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। उम्मीद है चुनाव प्रचार में व्यस्त बीजेपी के मुख्यमंत्री जी इनके लिए आपातकालीन बैठक बुलाकर यथाशीघ्र कोई निर्णय लेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, 12 नवंबर को दीवाली वाले दिन की सुबह सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था और तब से 41 श्रमिक उसके अंदर फंसे हुए हैं। इनमें यूपी समेत कई राज्यों के मजदूर शामिल हैं। इन मजूदरों को पाइप के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Israel Hamas War: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ा बयान देते हुए कहा- अस्पताल के गेट पर सामूहिक कब्रें देखी हैं और 80 से ज्यादा लोगों को यहां दफनाया गया

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग के मलबे को भेदकर स्टील के कई पाइप के जरिए निकलने का रास्ता बनाकर श्रमिकों को बाहर निकालने की योजना पर अमल के दौरान कई बार रुकावट आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here