Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र; 10 लाख युवाओं को नौकरी का वादा, पढ़ें कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार 21 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।

0
383

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार 21 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे जारी किया। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जो 7 गारंटी दी गई हैं, वे उनकी प्राथमिकता रहेंगी।इसमें किसानों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इसमें 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

कांग्रेस घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

  • किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा।
  • चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा।
  •  4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
  •  पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कार्ड बनाया जाएगा।
  •  गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा।
  • राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी।
  • मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।
  • छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।
  • सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रृंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा।
  •  100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
  •  हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे।
  •  आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे।
  •  जातिगत जनगणना की जाएगी।
  • पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Ayodhya: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रामलला की नगरी में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा, आस्‍था का उमड़ा सैलाब

दावा 90 प्रतिशत से ज्यादा वादे पूरे किए
पिछले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने जिस जन घोषणा पत्र को जारी किया था उसे सत्ता में आते ही कैबिनेट से अप्रूव करवाकर नीति निर्धारक पत्र का दर्जा दिया गया। सरकार ने दावा किया कि उस घोषणा पत्र में किए 90 प्रतिशत से ज्यादा वादे सरकार पूरे कर चुकी है।

पिछले सप्ताह बीजेपी ने जारी किया था अपना घोषणापत्र
बीजेपी अपना घोषणा पत्र पिछले सप्ताह ही जारी कर चुकी है। वहीं, सोमवार को अजमेर में चुनावी रैली के लिए पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका ने कहा कि जो लोग धर्म या जाति के नाम पर वोट मांगते हैं। वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग सकते।

ये भी पढ़े : International Emmy Awards 2023: वीर दास-एकता कपूर ने रचा इतिहास, बेस्ट कॉमेडी के लिए जीता एमी पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here