न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत आने वाली सड़कों पर कार्य न कराए जाने व बैठकों में उनकी फर्जी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करने के मामले में सोमवार को डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पर कड़ी कार्रवाई की। डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें पीडब्ल्यूडी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक तरफ गांवों के अंतिम छोर तक सरकार सड़कों का जाल बिछाने की काम कर रही है। वहीं सरकार के मातहत उनकी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे है। सोमवार को जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने में मामले में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में डीएम विशाख जी अय्यर ने यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़े: KANPUR NEWS : 72 करोड़ की जगह 24 करोड़ में बेची, सिंघानिया परिवार समेत 36 पर केस
उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई योजना के तहत पकरी से शिवली मार्ग, जहांगीराबाद से बलाहापारा मार्ग, महराजपुर से राजापुर मार्ग व गौरी ककरा से पालपुर मार्ग का निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता शमीमुल इस्लाम को सौंपी गई थी। अधिशासी अभियंता की ओर से सड़क निर्माण के कामों में लापरवाही बरती जा रही थी। इसके साथ ही कार्य प्रगति की झूठी रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को गुमराह करने का काम कर रहे थे।
17 जुलाई को डीएम ने मांगा था स्पष्टीकरण
बताया गया कि अधिशासी अभियंता सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। इसके साथ ही जनपद स्तरीय बैठकों से बिना सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे थे। जिस कारण 17 जुलाई को अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पीडब्ल्यूडी कार्यालय से संबद्ध किया।
ये भी पढ़े: KANPUR NEWS : पति, पत्नी के बीच में आई ‘वो’ फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, गोविंद नगर थाने का मामला

