न्यूज़लिंक हिंदी। बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप ओरक्सा एनर्जीज ने आखिरकार घरेलू बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक बाइक मेंटिस को लॉन्च कर दिया। जिसकी कीमत 3.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। साथ ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी स्टार्ट कर दी है, जिसमें पहले 1,000 ग्राहकों के लिए बुकिंग अमाउंट 10,000 रुपये और उसके बाद बुकिंग करने वालों के लिए ये अमाउंट 25,000 रुपये का होगा। कंपनी अपनी इस बाइक की डिलीवरी अप्रैल 2024 से स्टेज वाइज तरीके से शुरू करेगी। जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से ही होगी।

डिजाइन है जबरदस्त
Orxa Mantis एंगुलर डिजाइन से लैस है। इससे इस बाइक के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हुए रेंज को बढ़ाने में मदद मिली है। इसमें स्कल्प्टेड टैंक, स्प्लिट सीट और छोटा रियर सेक्शन दिया गया है। बाइक का फ्रंट फेशिया भी काफी मॉडर्न दिखता है। इसमें ट्विन हेडलाइट सेटअप के साथ यूनिक DRL मिलते हैं। मंटिस में टेलीस्कोपिक फोर्क, अलॉय व्हील्स, रियर में मोनोशॉक, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइटिंग और मिनिमल बॉडीवर्क मिलता है।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज
मंटिस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 8.9kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी इस बाइक में 221 किलोमीटर की IDC रेंज मिलने का दावा करती है। मंटिस 8.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसे 135 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। इसमें 3.3kW का बैटरी पैक लगाया गया है जिसे फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से 2.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
इस बाइक में फीचर्स के तौर पर, लिनक्स-बेस्ड ओरक्सा ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑल एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन के साथ एक मेंटिस ऐप, मोबाइल नोटिफिकेशन, राइड एनालिटिक्स जैसे कई फीचर्स के साथ, 5.0 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। कंपनी की तरफ से बाइक की मोटर और बैटरी पैक पर 3 साल (या 30,000 किमी) की वारंटी दी जा रही है।

